शेयर बाजार में भारी गिरावट, निफ़्टी 11 हज़ार से निचले स्तर पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फैली सुस्ती के कारण भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट का दौर लगातार जारी है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 250 अंक गिर कर 37,200 के स्तर पर रह गया. वहीं निफ्टी 65 अंक टूट कर 11 हजार निचले स्तर पर आ गया.

यस बैंक के शेयर में पिछले कई दिन से जारी गिरावट गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एक बार फिर नज़र आयी. असल में, ग्लोबल रेटिंग्स एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक को डाउनग्रेड करके जब से जंक वर्ग में डाल है तब से यस बैंक के शेयर में लगातार गिरावट का सिलसिला दर्ज है.

बता दें कि बैंक शेयर में इस वर्ष 68 फीसदी से अधिक गिरावट आयी है और इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 26,000 करोड़ रुपये घट गया है. यस बैंक के अतिरिक्त एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल, एचडीएफसी और एसबीआईएन के शेयर में भी गिरावट आई. वहीं तेज़ी वाले शेयरों की चर्चा करें तो वेदांता, एयरटेल और सनफार्मा शामिल हैं.

इसी दौरान, गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 71.96 रुपये पर खुला. इससे पहले बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरकर 71.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. एक दिन पहले की तुलना में रुपये में 29 पैसे की गिरावट देखी गयी है. वहीं मंगलवार को रुपया 54 पैसे मजबूत हो कर 71.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *