#TheKargilGirl: IAF पायलट गुंजन सक्सेना बनी नजर आईं जान्हवी कपूर, फर्स्ट लुक आया सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर की दूसरी फिल्म द कारगिल गर्ल का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है. कारण जोहर ने इस पोस्टर का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज़ डेट के बारे में भी बताया है. पोस्टर में जहान्वी कागज की प्लेन उड़ाते हुए दिखाई दे रही हैं. पोस्टर में लिखा है- लड़कियां पायलट नहीं बनती.

View this post on Instagram

She was told ki ladkiyan pilot nahin banti…but she stood her ground and wanted to fly! Gunjan Saxena – #TheKargilGirl, releasing on 13th March, 2020. @apoorva1972 @janhvikapoor #PankajTripathi @angadbedi @itsvineetsingh @manavvij @sharansharma @dharmamovies @zeestudiosofficial

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Aug 28, 2019 at 9:31pm PDT

गुंजन सक्सेना का पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है- उससे कहा गया कि लड़कियां पायलट नहीं बनती… लेकिन वह अपनी जमीन पर खड़ी थी और उड़ना चाहती थी. गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी.

View this post on Instagram

With unabashed courage & bravery, she made her domain in a mans world. Gunjan Saxena – #TheKargilGirl, releasing on 13th March, 2020. @apoorva1972 @janhvikapoor #PankajTripathi @angadbedi @itsvineetsingh @manavvij @sharansharma @dharmamovies @zeestudiosofficial

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on Aug 28, 2019 at 9:45pm PDT

वहीँ दुसरे पोस्टर में जहान्वी कपूर इंडियन एयरफोर्स पायलट की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं. जान्हवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार और मानव विज जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा कर रहे हैं. फिल्म में अंगद बेदी फिल्म में जान्हवी कपूर के भाई बने हैं वहीं पंकज त्रिपाठी उनके पिता की भूमिका में दिखेंगे.

Her pillar of strength – her father. He gave her the wings to fly!
Gunjan Saxena – #TheKargilGirl, releasing on 13th March, 2020.@apoorvamehta18 @shariqpatel #Janhvi @TripathiiPankaj @Imangadbedi @ItsVineetSingh #ManavVij @sharansharma @DharmaMovies @ZeeStudios_ pic.twitter.com/xB2eEAlHLu
Karan Johar (@karanjohar) August 29, 2019

अआप्को बता दें फिल्म में जहान्वी कपूर IAIAF पायलट गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं. साल 1999 में जब कारगिल वॉर हुआ, उस दौरान गुंजन सक्सेना को घायलों को बचाने का जिम्मा दिया गया था. गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्री विद्या की पोस्टिंग कश्मीर के उस इलाके में थी जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर हमला कर रहे थे. गुंजन सक्सेना ने बिना घबराए और बिना किसी हथियार के कई जवानों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से भी नवाजा गया.

We are proud to be telling the true story of Flight Lt. Gunjan Saxena, Indias first Air Force woman officer who went to war – on the big screen. Stay tuned, first look coming up tomorrow morning! pic.twitter.com/mfEQPoJCln
Dharma Productions (@DharmaMovies) August 28, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *