हरियाणा में फरीदाबाद-दिल्ली के बीच तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगियों में लगी आग

हरियाणा में फ़रीदाबाद- दिल्ली के बीच तेलांगना एक्सप्रेस की बोगियों में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. दमकल विभाग के कर्मचारी और रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स दोनों आग पर क़ाबू पाने का प्रयास कर रहे है. रेलवे के सीपीआरओ ने बताया की यह आग गुरुवार सुबह 7:43 के तेलांगना के नौवे डब्बे के ब्रेक बाइंडिंग में लगी है.

तेलांगना एक्सप्रेस हैदराबाद से दिल्ली चलकर आ रही थी. इस आग के कारण फ़रीदाबाद – पलवल वाला सेक्शन का आना और जाना दोनों काफी प्रभावित हुए है. लेकिन इस पूरे हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की ख़बर नहीं आई है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैन संख्या 12723 सुबह करीब 7:43 को औसत स्टेशन पर आग लगने की बात आई. तभी रेल अधिकारियो ने फ़ौरन दमकल की कई गाड़ियाँ भिजवाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *