राहुल गांधी ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र में दायर की गई याचिका में अपने ट्वीट और बयानों का उल्लेख करने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राहुल ने बुधवार ने ट्वीट कर लिखा, मैं इस सरकार से कई मामलों में असहमत हूं. लेकिन, मैं यह साफ कह देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है और इसमें हस्तक्षेप करने के लिए पाकिस्तान या किसी अन्य विदेशी देश के लिए कोई जगह नहीं है. जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है. क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा उकसाया और समर्थित है जिसे दुनिया भर में आतंकवाद का प्रमुख समर्थक माना जाता है.
Rahul Gandhi (@RahulGandhi)August 28, 2019
दरअसल पाकिस्तान ने मंगलवार को कश्मीर मामले में संयुक्त राष्ट्र को चिट्ठी लिखकर भारत की शिकायत की थी. इस चिठ्ठी में राहुल गांधी के बयानों का हवाला दिया गया था. चिट्ठी में भारत पर कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन और हिंसा को बढ़ाने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान ने इसमें लिखा कि भारत में मुख्य पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी माना है कि कश्मीर में लोग मर रहे हैं और वहां हालात सामान्य नहीं हैं. वहींराहुल गांधी के अलावा इस चिट्ठी में जम्मू कश्मीर के पूर्वमुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती का नाम भी शामिल है.