फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम अब जाना जायेगा अरुण जेटली स्टेडियम, DDCA का बड़ा निर्णय

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने एक बड़ा निर्णय लिया है. डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बीजेपी के दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम पर करने की घोषणा की है. समारोह 12 सितंबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल होंगे. इस समारोह दौरान ही कोटला स्टेडियम का नाम बदल कर अरुण जेटली के नाम पर रखा जाएगा.

दिवंगत नेता अरुण जेटली को DDCA ने दिया सम्मान

DDCA (Delhi & District Cricket Association) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, जिस इंसान के संरक्षण में इस स्टेडियम को दोबारा बनाया गया उनके नाम पर स्टेडियम का नाम होने से अच्छा क्या हो सकता है. उन्होंने आगे कहा, वो जेटली का समर्थन और प्रोत्साहन ही था जिसकी वजह से भारतीय टीम को वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी मिले.

गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का 24 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में निधन हो गया था. जेटली महज 66 वर्ष के थे और वह एम्स में 9 अगस्त से भर्ती थे. जेटली ने एम्स में ही संन्यास लिया और रविवार को वो पंचतत्व में विलीन हो गए.

बता दें अरुण जेटली राजनीति के अतिरिक्त क्रिकेट के क्षेत्र से भी जुड़े रहे. वर्ष 1999 में वो DDCA के अध्यक्ष बने और 2012 तक उन्होंने ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई. अरुण जेटली ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से परिपूर्ण किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *