पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने पाकिस्तानी मीडिया के सामने एक बयान दिया है जिसमे कहा है पहले हम कश्मीर लेने की बात करते थे और अब यहाँ मुजफ्फराबाद बचना मुश्किल हो गया है। बिलावल ने इमरान सरकार को निकम्मा बताते हुए कहा है कि पहले हम भारत को कश्मीर छीनने की धमकी दिया करते थे अब नौबत ऐसी आ गयी है की मुजफ्फराबाद बचना मुश्किल लग रहा है।
बिलावल ने सीधा इमरान खान और फ़ौज पे तंज कस्ते हुए ये कहा है कि इमरान खान इलेक्टेड नहीं फ़ौज द्वारा सिलेक्टेड है। मुल्क अब जवाब मांग रही है। बता देंकिकश्मीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया में समर्थन के लिए घूम रहे हैं लेकिन कोई भी पाकिस्तान के साथ खड़ा नज़र नहीं आ रहा है।
इस्लामाबाद में एक प्रेस को सम्बोधित करते हुए बिलावल ने कहा ये सरकार लोकतंत्र के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है, और इसे सरकार की बहुत बड़ी नाकामी बताई है। भुट्टो ने कहा की देश की जनता महंगाई से ग्रस्त है और अब ये सोचना है कि दोषी किसे ठहराए इलेक्टेड या सिलेक्टर को।
भुट्टों ने आर्थिक और विदेश निति पर सवाल करते हुए इमरान सरकार पर निशाना साधा है। मुजफ्फराबाद पाक अधिकृत कश्मीर के आज़ाद कश्मीर क्षेत्र का मुख्यालय और राजधानी है।