जानें अनार कैसे रखेगा आपके पेट को दुरुस्त

फलों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले अनार का सेवन आपने कभी न कभी अवश्य किया होगा। अनार को लेकर कुछ कहावतें भी प्रचलित हैं। हाल ही में जापान में हुए अध्ययनों से पता चला है कि लाल-लाल मोतियों से भरे अनार के सेवन से न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

अनार में छिपा है सेहत का खजाना

वैज्ञानिकों का कहना है कि अनार पाचनक्रिया को भी दुरुस्त रखने में बहुत मदद करता है। आयुर्वेद में भी अनार को काफी लाभदायक फल बताया गया है। अनार में फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, फाइबर आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि यह शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाए रखने में सहायक होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अनार का सेवन किडनी और गॉलब्लेडर के लिए भी फायदेमंद रहता है।

यह पेट के लिए भी लाभदायक तो होता ही है साथ ही हृदय के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको हर समय थकावट महसूस होती है तो शरीर में चुस्ती-फुर्ती लाने के लिए घर पर निकाला हुआ अनार का जूस बहुत फायदा करता है। अनार के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *