भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू ने शनिवार को स्विटरलैंड के बासेल में आयोजित बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में एंट्री कर ली है.सेमीफइनल के मुक़ाबले में पीवी सिंधू ने चीन की चैन यूफ़े को21-7, 21-14में मात देकर लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँची.इससे पहले2017में ग्लास्गो और2018में चीन के नानजिंग में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में जाने में कामयाब रही है. लेकिन दोनों बार वह चैंपियनशिप जितने में नाकामयाब रही है.देखते है इस बार सिंधू अपने मैडल का कलर चेंज कर पायेगी या नहीं.
दुनिया की पाँचवे नंबर पर की महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू ने दुनिया की तीसरी नंबर की खिलाड़ी चैन यूफ़े को कोई मौका नहीं दिया है.पहला खेल पीवी सिंधू ने मात्र15मिनट में21- 7से अपने नाम कर लिया था.इसके बाद अपनी गेम11-7की बढ़त से अपने नाम की.लेकिन इसके बाद चीनी खिलाडी ने अपनी पुरजोर कोशिश की लेकिन कुछ हासिल नहीं कर पाई.और21-14से पीवी सिंधू ने अपनी जीत हासिल करके दी और लगातार तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगहबनाई.
सिंधू ने शुक्रवार को सेमीफइनल में एंट्री करते ही अपना पाँचवा पदक पक्का कर लिया था.साल2013में में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जितने वाली पहेली भारतीय खिलाड़ी बनी.इसके बाद साल2014में में भी उन्होंने कांस्य पदक जीता.विश्व चैंपियनशिप में दो पदक जितने वाली पहली खिलाड़ी बनी इसके बाद2017-2018में उन्होंने सिल्वर मैडल अपने नाम किये है.अब देखना ये होगा कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में अपने नाम जीत हासिल कर पाती है या नहीं.