चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसी विधायकों ने किया वॉकआऊट

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी पर हिमाचल विधानसभा में भी विपक्षी दलों का हंगामा हुआ.वहीं कांग्रेस नेइस घटनाक्रम को साजिश बताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया, वहीं सत्ता पक्ष ने इस कार्रवाई को सराहा और दोषियों को नहीं बख्शने की बात की. सदन में दोनों पक्षों की ओर से करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही. इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया. दरअसल सदन में

विपक्ष की गैर मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. पी चिदंबरम का मामला अभी का नहीं है. यह एक साल से चल रहा है. यह एक करोड़ का नहीं, बल्कि 305 करोड़ रुपये का मामला है. इस मामले में छानबीन की गई है. हाईकोर्ट से भी चिदंबरम को इस मामले में जमानत नहीं मिली.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कानून अपना काम कर रहा है. जयराम ने विपक्ष की ओर से वॉकआउट की निंदा की. उधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर रही है.केंद्रीय नेताओं के इशारे पर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया. कांग्रेस पार्टी इस मामले में अपना आंदोलन जारी रखेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *