#ManmohanSingh: पूर्व PM मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध निर्वाचित

राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को निर्विरोध चुन लिये गये.

सोमवार को नामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की गयी

बता दें कि सिंह ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था, जबकि भाजपा की ओर से कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया. भाजपा के राज्यसभा सदस्य मदनलाल सैनी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *