बीजेपी ने साधा ममता पर निशाना, कहा- कश्मीर पर इमरान खान की भाषा बोल रही हैं

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने राज्य की मुक्यमंत्री ममता बनर्जी कश्मीर को लेकर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए कहा ममता पाक पीएम इमरान खान की भाषा क्यों बोल रहीं हैं?

बीजेपी के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, लगता है कि वह मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण में लगी हुई हैं इसलिए उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की भाषा बोलनी शुरू कर दी है. उनके बयान से वास्तव में पाकिस्तान को फायदा हो रहा है. हम इसकी निंदा करते हैं.

इसके साथ ही बोस ने कहा है कि वह अगर ऐसी टिप्पणियां करती रहेंगी तो बंगाल के लोग जल्द ही उनके आवास पर मार्च करेंगे और उन्हें प्रदर्शन का सामना करना पड़ सकता है.

आपको बता दें कि विश्व मानवतावादी दिवस के अवसर पर ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आइए हम कश्मीर में मानवाधिकारों और शांति के लिए प्रार्थना करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *