फोटो के प्रति दीवानगी के कारण लोगों के जान से हाथ धोने के बारे में तो आपने बहुत सारी खबरों को पढा होगा. ऐसी ही एक घटना अमेरिका के वॉशिंगटन से सामने आई है. जिसमें एक महिला ऑक्टोपस के साथ फोटो ले रही थी. तभी उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की जान सांसत मे पड़ गई.
दरअसल वॉशिंगटन में रहने वाली जेमी बिसगलिया नाम की महिला कुछ मछुआरों से मिलीं जिन्होने एक ऑक्टोपस को पकड़ रखा था. ऑक्टोपस को देखने के बाद महिला खुद को उसके साथ तस्वीर लेने से रोक नहीं पाई. महिला एक फोटो कॉन्टेस्ट के लिए तस्वीर ले रही थी. महिला के अनुसार ऑक्टोपस काफी मुलायम था, जिसे देखने पर ऐसा नहीं लग रहा था कि वह नुकसान पहुंचा सकता है. फिर उसने अपने चेहरे पर ऑक्टोपस को रख लिया.
बाद में ऑक्टोपस ने अपने चोंच को महिला के ठुड्डी में फंसा लिया और फिर मुंह मरोड़ने लगा,. इसके बाद ऑक्टोपस महिला के मुंह में चला गया, जिस कारण उसके मुंह से लगातार खून बहता रहा. महिला को काटने के बाद ऑक्टोपस ने उसके चेहरे पर जहर इंजेक्ट कर दिया. हालांकी ऑक्टोपस के काटने बाद भी महिला दो दिनों तक मछली पकड़ते रही. बाद में असहनीय दर्द होने पर उसे अस्पताल भेज दिया गया. बाद में जब डॉक्टरों ने उसे दवा दिया तब जाकर उसे थोड़ी राहत मिली है।