राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,देश के गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, भाइयों-बहनों के बीच अनूठे लगाव के उत्सव रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई. उन्होंने कहा, मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले.
भाइयों-बहनों के बीच अनूठे लगाव के उत्सव – रक्षा बंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
मेरी कामना है कि इस अनुपम पर्व के माध्यम से हमारे समाज में महिलाओं, विशेष रूप से बेटियों के हितों की रक्षा और उन्हें खुशहाल बनाने के प्रयासों को मजबूती मिले राष्ट्रपति कोविन्द
President of India (@rashtrapatibhvn) August 15, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही साथ उन्होंने लाल किले की प्राचीर से भी देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी.
रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Greetings on the auspicious occasion of Raksha Bandhan.
Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2019
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है.समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की मंगल कामनाएं.
रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है।
समस्त देशवासियों को इस पावन पर्व की मंगलकामनाएँ। pic.twitter.com/pJ3xr5xCEL
Amit Shah (@AmitShah) August 15, 2019
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं सभी बहनों की सुरक्षा और तरक़्क़ी की कामना करता हूँ.