#Section375Trailer: फिल्म में दिखाया जाएगा कोर्ट रूम का ड्रामा

ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना स्टार फिल्म सेक्शन 375 का ट्रेलर आ चुका है. देश में आए दिन होने वाले रेप के मामलों को दिखाया गया है. यह फिल्म एक वास्तविक रेप के मामले से लिया गया है. फिल्म भारतीय दंड संहिता की धारा 375 पर केंद्रित है जो बलात्कार से संबंधित है. आज फिल्म के इस ट्रेलर को ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर किया है, और देखा जाए तो ये ट्रेलर लोगो के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

ट्रेलर में ऋचा बताती हैं, इस देश में हर 20 मिनट में एक महिला का रेप होता है. जिसके जवाब में अक्षय कहते हैं, भारत में बलात्कार की दर 1.8 है, जिसका मतलब है कि एक लाख महिलाओं में से 1.8 अपने जीवनकाल में बलात्कार का सामना कर सकती हैं.

इस ट्रेलर में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आती है जो फिल्म के अभिनेता अक्षय कोर्टरूम में दलील की तरह पेश करते हैं. अक्षय ने कहा, सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि हमारे यहां रेप केस पर कन्विक्शन रेट यानी सजा की दर महज 25 फीसदी है. और जिस देश ने 200 साल तक भारत पर शासन किया, उसकी सजा की दर सात फीसदी है. इस बहस को सुन कर ऐसा लगा की अक्षय किसी अपराधी का वकील है जबकि ऋचा चड्ढा किसी विक्टीम की वकील है. अजय बहल द्व्रारा निर्देशित फिल्म में राहुल भट और मीरा चोपड़ा भी है. ये फिल्म 13 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *