जम्मू-कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को जब से कमजोर किया गया हैतब से पाकिस्तान बौखलाहट में आकर अपने नापाक हरकतों को अंजाम देने मे लगा हुआ है. इसी बौखलाहट में पाकिस्तान, लद्दाख के सामने LOC की तरफ अपने साजों-सामान जैसे, लड़ाकू विमान, तोप, गोला-बारूद आदि युद्ध में उपयोग होने वाले सामानों के साथ आगे बढ़ रहा है. एक पाकिस्तानी रिपोर्टर हामीद मीर ने दावा किया है किपाकिस्तानी सेना भारी सामानों से लैस LOC की तरफ बढ़ रही है. पाकिस्तान के ही पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट किया है किउनको POK के दोस्त फोन कर के बता रहे है कि पाकिस्तानी सेना हथियारों से लैस LOC की तरफ बढ़ रही है.उनका कहना है कि POK के लोग पाकिस्तानी सेना का स्वागत कर रहे है और पाकिस्तानी झंडे को लहराते हुए नारा लगा रहे है किकश्मीर बनेगा पाकिस्तान
Received calls from highly motivated Kashmiri friends belonging to different areas of AJK they informed that Pakistan Army troops with heavy Artillery moving to LoC since last night locals welcoming troops by waving Pakistani flags and raising slogans Kashmir baney ga Pakistan
Hamid Mir (@HamidMirPAK) August 11, 2019
सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा किअगर पाकिस्तान की सेना LOC के पास आ रही है तो यह उसपर निर्भर करता है. हम अलर्ट है और उनको जवाब मिलेगा. जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में विपिन रावत ने कहा कि जम्मू- कश्मीर की स्थिति सामान्य है. हम बिना बन्दूक के कश्मीर के लोगों से बातचीत करने जाते थे और आगे भी उम्मीद है कि हम बिना बन्दूक के ही जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलने जायेंगे.
आपको बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार हमीद मीर के किये गए दावों की अभी तक पुष्टि नहीं की गयी है और ना ही पाकिस्तान की सरकार के तरफ से कोई ऐसा बयान आया है, जिससे इसके संबंध में इसकी पुष्टि की जा सके.