#FreeWifiInDelhi: आप सरकार दिल्ली में लगाएगी, मुफ्त 11000 WIFI हॉटस्पॉट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है. दिल्ली में 11 हजार वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे. इनमें से 4000 हॉटस्पॉट बस स्टॉप पर और 7000 हर विधानसभा में लगेंगे. इससे हर उपभोगता को 15 जीबी तक डेटा मुफ्त मिलेगा. गुरुवार को हुए कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है.

इसके अलावा केजरीवाल सरकार अब जनता की मांग को देखते हुए अब 1 लाख 40 हजार कैमरे और लगाएगी. इससे पहले सरकार ने 1 लाख 40 हज़ार कैमरे लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, लेकिन अब इसमें इजाफा कर के इसकी संख्या 2 लाख 80 हजार कर दी गयी है. यानी हर विधानसभा में 4 हजार कैमरे लगाए जाएंगे. हॉटस्पाट और कैमरे की प्रक्रिया अगले 3 से 4 महीनों में शुरू कर दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *