RBI ने लिया बड़ा फैसला, फंड ट्रांसफर पर अब चलेगी आपकी मर्जी

RBI ने मौद्रिक समीक्षा की बैठक में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने वालों के लिए एक खुशखबरी वाला फैसला लिया है. नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऐसा फैसला लिया है जिसका सीधा फायदा आम लोगों को होगा.

दरअसल, RBI ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) की सुविधा को 24/7 देने का फैसला किया है. देश के पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव लाने के लिए RBI ने इस फैसले को लिया है. हालांकि RBI का यह फैसला दिसंबर से लागू होगा.

आपको बता दें कि फिलहाल यह सेवा ग्राहकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही मिलती है. बैंक की छुट्टी होने पर यह सेवा भी बंद हो जाती है. लेकिन RBI के फैसले के बाद अब इस साल के दिसंबर से आपको यह सेवा 24 घंटे मिलेगी.

क्या होती है NEFT

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर यानी NEFT के तहत पैसों के ट्रांसफर का सेटलमेंट एक निश्चित समय पर होता है. बैंक के ब्रांच में भी इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *