भारत में बीते 5 सालों में पोस्ट ऑफिस में बदलाव को लेकर कई फैसले लिए गए हैं. इस कड़ी में सुकन्यासमृद्धियोजना(SSY)ने भारतीय पोस्ट ऑफिस को एक नई पहचान दिलाई. साथ ही पोस्ट ऑफिस में बेहतर बैंकिंग सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई. सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में…
आपको बता दें कि अब सरकार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) को स्मॉल फाइनेंस बैंक मे बदलने का फैसला लिया है. स्मॉल फाइनेंस बैंक में तब्दील हो जाने से अब ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस से लोन मिलेगा. पोस्ट ऑफिस में पहली बार इस तरह की सुविधा का शुरुआत की जा रही है.
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक वर्तमान में सेविंग्सअकाउंट के अलावा करंट अकाउंट खोलने की सुविधा दे रही है. इसके अलावा रेमिटेंसेज एंड फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट्स व रिचार्ज, ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, डोर स्टेप बैंकिंग, DoP प्रॉडक्ट पेमेंटऔर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की भी सुविधा इस बैंक में मिलती है.
गौरतलब हो कि साल 2017 में भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक को डाक विभाग के तहत शुरू किया था. ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सुविधाओं को आसानी से उपल्बध कराने के लिए इस बैंक की शुरुआत की गई थी.इस बैंक का स्वामित्व भारत सरकार के पास है.