बीजेपी ने आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

बीजेपी पार्टी के उन्नाव रेप केस मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाल दिया है. पहले इनको पार्टी से निलंबित किया गया था लेकिन पीड़िता के एक्सीडेंट के बाद अब पार्टी से निलंबित कर दिया गया है.

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार बुधवार को शुक्लागंज गंगाघाट में किया गया. पीड़िता के चाचा ने मुखाग्नि दी. इस दौरान जिला प्रशासन का पूरा अमला मौजूद रहा. इसके अलावा पीड़िता का पूरा परिवार गंगाघाट पर मौजूद रहा. चिता में आग लगते ही पुलिस ने चाचा को ले चलने का दबाव बनाया. इस पर पीड़िता के चाचा बिफर पड़े और पूरी चिता जलने के बाद ही जाने का आग्रह किया. मौके पर भारी बल के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी मौजूद थे. पुलिस ने घाट पर आए अन्य लोगों को शवों की अंत्येष्टि से फिलहाल रोक रखा था.

MLA Kuldeep Singh Sengar (Unnao rape accused) has been expelled from BJP. pic.twitter.com/GTBqkswRR1
ANI (@ANI) August 1, 2019

पीड़िता के चाचा ने घर वालों को हिम्मत बढाई और कहा, इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं. न्याय की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे. विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत सभी आरोपितों को सजा दिलाकर ही दम लेंगे.

आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए इस मामले से जुड़े सारे केस को दिल्ली कोर्ट में ट्रान्सफर करने को कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि 7 दिन के अन्दर CBI एक्सीडेंट की जांच करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *