क्रिकेट इतिहास के सबसे पुरानेप्रतिद्वंदि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीचऐतिहासिक टेस्ट सीरीजएशेजआज (1 अगस्त) से शुरु होने जा रहा है. बर्मिंघम में शुरु हो रहे एशेज सीरीज के पहले मैच के साथ हीं आईसीसी के टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत होने जा रही है.
स्मिथ और वॉर्नरके वापसीसेऑस्ट्रेलियामजबुत
एशेज सीरीज शुरु होने से साथ हीं बॉल टेंपरिंग के कारण एक साल का बैन झेलने वालेस्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्टकी भी टेस्ट क्रिकेट में वापसी हो रही है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम का पिछले एक साल में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन काफी खराब रहा है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की स्मिथ और वॉर्नर की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी काफी मजबूत हो जायेगी. वहीं विश्व कप के दौरान चोट से बाहर होने वाले उस्मान ख्वाजा भी अब फिट होकर मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. बात अगर गेंदबाजी की करें तो कप्तान टिम पेन को टीम को प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि कप्तान ने स्पष्ट कर दिया है कि वो एक साथ मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को मैदान पर नहीं उतारने वाले.
जोफ्रा आर्चर कोटीम मेंजगहनहीं
वहीं अगर इंग्लैंड के टीम की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. जहां पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड के प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर की जगह क्रिस वोक्स को मौकादिया है.
बता दें कि साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एशेज सीरीज को 4-0जीतकर ऑस्ट्रेलिया नेएशेज अर्न पर अपना कब्जा जमाया था. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 70 एशेज सीरीज में जहां ऑस्ट्रेलिया ने 33 तो वहीं इंग्लैंड ने 32 बार एशेज पर अपना कब्जा जमाया है. बता दें कि एशेज सीरीज में अब तक कुल 346 मैच खेले गए हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 144 और इंग्लैंड ने 108 मैच जीतें हैंजब्कि 94 मुकाबले ड्रॉ हुए है.
इंग्लैंड टीम -(Playing XI)-रॉरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट, जो डेनली, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जॉनी Iबेयरस्टो, मोइन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.
ऑस्ट्रेलिया- टिम पेन (कप्तान), कैमरन बैनक्रॉफ्ट, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चग्ने, नाथन लायन, मिशेल मार्श, माइकल नेसेर, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मैथ्यू वेड और डेविड वार्नर