उन्नाव गैंगरेप: कुलदीप सेंगर पर हत्या का केस दर्ज, विधायक के वर्तमान पते पर लिखा है ‘उपलब्ध नहीं’

रेप के मामले में जेल में बंद उन्नाव के बांगरमऊ से बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. रेप पीड़िता के चार के एक्सीडेंट के बाद उनके खिलाफ रायबरेली के गुरबक्श थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. लेकिन पुलिस के पाद विधायक का पता तक नहीं है. वर्तमान पते वाले जगह उपलब्ध नहीं है लिखा गया है.

यह मुक़दमा रेप पीड़िता के चाचा के शिकायत पर दर्ज किया गया है.

इस एफआईआर में आईपीसी 302, 307, 506, 120बी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

इसमें कुलदीप सिंह और उनके भाई और उनके भाई मनोज सिंह सेंगर समेत कुछ पर नामजद और 15-20 अन्य अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि उन्नाव रेप मामला पिछले साल उस समय चर्चा में आया था जब, उस समय 16 साल की रही पीड़ित लड़की ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर न्याय के लिए प्रदर्शन किया था. पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया था कि 2017 में नौकरी के लिए जब वह बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर के घर गई थी तो उसके साथ बलात्कार किया गया था. घटना के लगभग एक साल बाद अप्रैल 2018 में लड़की ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *