पोपुलर मूवी प्रस्थानम का टीज़र आज संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ कर दिया गया है. फिल्म में संजय दत्त एक बाहुबली नेता का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं.
फिल्म में संजय के अलावा जैकी श्रॉफ भी गैंगस्टर के रूपमें नजर आ रहे हैं.
टीज़र में दिखाए गए डायलॉग को सुनकर ऐसा लग रहा है मानो फिल्म में दो राजनितिक पार्टिओं के बीच की टक्कर दिखाई जायेगी.
यहाँ देखें टीज़र
संजय दत्त का लुक वास्तव फिल्म की याद दिलाता है. एक सिन में संजय हाथ में गन और माथे पर टिका लगाए हुए नजर आ रहे हैं.
फिल्म के टीजर में सुनाई दिए दोनों डायलॉग्स की बात करें तो पहला डायलॉग है- हक दोगे तो रामायण शुरू होगी, छीनोगे तो महाभारत. दूसरा डायलॉग है- फैसला तुम्हें करना है, रामायण या महाभारत?
प्रस्थानम के अलावा संजय दत्त तोरबाज, पानीपत, सड़क 2, केजीएफ चैप्टर 2 और भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में काम करते नजर आएंगे.इनमे से कुछ फिल्में इस साlही रिलीज़ होंगी और बाकी अगले साल.
प्रस्थानम 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.