ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्डकप जीतकर वापस लौटा हूं: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान जब अमेरिकी दौरे से वापस लौटे तो उनका पाकिस्तान में ज़ोरदार स्वागत किया गया. आपको बता दे कि इमरान खान अपने तीन दिन के औपचारिक दौरे पर अमेरिका गए थे.

जहाँ उन्होंने 21 जुलाई को अमेरिका में रह रहे पाकिस्तान के लोगों को संबोधित किया. उसके बाद 22 जुलाई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से व्हाइटहाउस में मुलाकात की थी.

मुलाकात के दौरान इमरान ने ट्रम्प से कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की बात की थी. जब 25 जुलाई गरुवार की सुबह इमरान खान इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर पहुँचे तो वहां पहले से ही उनके समर्थक मौजूद थे.

जिसके बाद समर्थकों ने इमरान के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया.

इमरान ने वहां खड़ी भीड़ का सम्बोधन करते हुए कहा, ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्डकप जीतकर वापस लौटा हूं न कि किसी आधिकारिक दौरे से.

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के बाद ये उनका पहला औपचारिक अमेरिकी दौरा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *