वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. 3 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की 15-15 सदस्यीय टीम का ऐलान हुआ है. मुंबई में बीसीसीआइ दफ्तर में हुई मीटिंग के बाद कैरेबियाई दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है.
बता दें कि तीनों फॉर्मेट के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज युवा रिषभ पंत का चयन हुआ है. दौरे के लिए मुंबई में रविवार को मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने टी-20, वनडे और टेस्ट के लिए टीमों की घोषणा की.
टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को शामिल किया गया है. मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर की वनडे और टी-20 इंटरनेशनल स्क्वॉड में वापसी हुई है. आइये जानते है कौन से खिलाड़ियों को किन-किन फॉर्मेट के लिए शामिल किया गया है.
T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा(उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत(विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी.
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत(विकेटकीपर), कृणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी.
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे(उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, रिषभ पंत(विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव.