सप्ताह के शुरआती कारोबार दिन में सेंसेक्स 200 अंक से नीचे निफ़्टी में भी गिरावट

शुरुआती कारोबार में रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई. डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमी के साथ 68.90 पर खुला. सप्ताह के अन्तिम दिन रुपया 68.80 पर बंद हुआ था.

पिछले सप्ताह बाजार में शुक्रवार को निराशाजनक का माहौल बना रहा. इस वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी की गयी. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में सेंसेक्स 560 अंक बड़ी गिरावट के साथ 38 हजार 337 के स्तर पर गया. वहीं निफ्टी की में 117.65 अंकों की कमी के साथ 11,420 के स्तर पर बंद हुआ. शेयर बाजार का यह स्तर बीते दो महीने का सबसे निचला स्तर है. बाजार में इस भारी कमी का झटका निवेशकों में भी देखने को मिला और एक दिन में निवेशकों के 2.09 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

वित्तवर्ष की तिमाही के वित्तयी नतीजों के साथ-साथ विदेशी बाजार संकेत से भी शेयर बाजार को मिलेगा नया रुख.

शेयर मार्केट में इस हफ्ते विदेशी बाजार से मिलने वाले संकेत के साथ देशी की प्रमुख कंपनियों के वित्तीय नतीजों, मानसून की प्रगति की रिपोर्ट, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की रफ़्तार से भी दिशा निर्देश मिलेगा.

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह की भारी गिरावट को इस सप्ताह की शुरुआत में बाजार में रिकवर किया जा सकता है क्योंकि पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के वित्तीय नतीजों पर बाजार का फीडबैक देखने को मिलेगा.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट में वित्तवर्ष 2019-20 की पहली वित्तय तिमाही के दौरान पिछले वर्ष के मुकाबले 6.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी को दर्ज किया गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपना कंसोलिडेटेड आय 1,72,956 करोड़ रुपये बताया है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की आय 1,41,699 करोड़ रुपये से 22.1 फीसदी ज़्यादा है. एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 21 फीसदी से बढ़कर 5,568.2 करोड़ रुपये हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *