सोनभद्र नरसंहार: मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

सोनभद्र में हुए नरसंहार के मामले को लेकर अब उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज घायलो को देखने के लिए वाराणसी पहुंची हैं, वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने इस पूरे घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होनें कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान वनवासियों के जमीन को एक सोसायटी के नाम कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक 3 सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है जो 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देगी. इसी बीच सोनभद्र में धारा 144 लगने के वजह से अब प्रियंका गांधी सोनभद्र नही जा सकेंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 1955 में ही इस घटना की नींव पड़ गई थी. उस समय कांग्रेस की सरकार थी. इस पुरे विवाद के लिए 1955 और 1989 की कांग्रेस सरकार दोषी है.

दरअसल, शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोनभद्र की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. 1955से 1989तक यह जमीन आदर्श सोसायटी के नाम पर थी. 1989में यह जमीन एक व्यक्ति के नाम पर चढ़ा दिया. आदर्श सोसायटी के नाम जमीन रहने पर भी यहां आदिवासी खेती करते थे और कुछ लगान सोसायटी को देते थे. जिन लोगों ने इस जमीन को अपने नाम किया था, वे इस जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए.

उन्होंने कहा, 1989में इसे दूसरे को बेच दिया. वनवासी इस जमीन पर खेती करते रहे. इस पूरे प्रकरण की तह में जाएं तो 1955में कांग्रेस की सरकार के दौरान स्थानीय लोगों की जमीन को हड़पने के लिए ग्राम समाज की जमीन को आदर्श सोसायटी के नाम पर कर दिया गया. इस जमीन को बाद में 1989में बिहार के एक आईएएस के नाम पर कर दिया जो गलत था. उस समय भी कांग्रेस की सरकार थी.

मुख्यमंत्री ने बताया कि आईएएस अधिकारी जब इस जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए तो उनहोनें इस जमीन को 2017 में ग्राम प्रधान को बेच दिया. इस मामले को लेकर कई मुकदमें चलते रहें. 1955, 1989 और 2017 मे हुई प्रत्येक घटना की जांच जरुरी है. इस गंभीर प्रकरण के लिए 3 सदस्यीय कमिटी बनाई गई है. इस पूरे मामले की जांच चल रही है और कमिटी 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट देगी. इस मामले का दोषी चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति कयों न हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *