बालाकोट स्ट्राइक के बुअखालाये पाकिस्तान ने 140 दिन बाद अपनी एयरस्पेस खोल दी है.पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान एयरस्पेस को सभी प्रकार के नागरिक यातायात के लिए खोल दिया गया है.
पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने की वजह से एयरइंडिया को 491करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा.
Pakistan Civil Aviation Authority issues notice to airmen (NOTAM), states with immediate effect Pakistan airspace is open for all type of civil traffic on published ATS (air traffic service) routes. pic.twitter.com/UMuOnK3WSg
ANI (@ANI) July 16, 2019
गौरतलब हिया कि 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान ने सभी भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद कर दिया था. जिसके बाद नयीदिल्ली से उड़ान भरने वाले विमान की अवधी बढ़ जाने की वजह से एयरइंडिया को अतिरिक्त इर्धन की खपत और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च में वृद्धि और उड़ानों में कमी आने के कारण रोजाना छह करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था. पहले अमेरिका जाने के लिए जहाँ डायरेक्ट रूट हुआ करते थे वहीँ पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका जाने में अब दो-तीन घंटे अधिक लगते हैं. वहीं, यूरोप की उड़ानों को करीब दो घंटे अधिक लगते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है.
पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद से अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था. भारत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के विरोध में ऐसा किया था. हमले में 40 जवान मारे गए थे.