DHFL कंपनी की चेतावनी, बोला कंपनी को आगे चला पाना मुश्किल

दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (DHFL) जो भारत के सबसे बड़े हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों मे से एक है। कंपनी ने ये चेतावनी दी है की हमारी वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब इस कंपनी को चलाना मुश्किल हो गया है। कंपनी एक फाइनेंनसियल क्राइसिस से गुजर रही है, जिस कारण कंपनी के फंड जुटाने की क्षमता काफी कम हो गई है। कर्ज की कोई नई राशि नही जारी होने के कारण व्यापार में स्थिरता आ गई है।

कंपनी के मैनेजिंग डाइरेक्टर कपिल वाधवन ने ये कहा है कि कंपनि के मौजुदा हालात के देखते हुए, कंपनी को आगे चला पाना मुश्किल है। बता दें कि 31 मार्च 2019 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में DHFL को 2,223 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी को दुसरी छमाही से ही वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने ये घोषणा किया है की 6 और 8 जुलाई पर उसने गैर परिवर्तन डिबेंचर के ब्याज के भुगतान पर 28 करोड़ रुपया का डिफॉल्ट किया है।

कंपनि के प्रबंधन का कहना है कि कंपनी अपने संपत्ति को बेचकर पैसे जुटाने का विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *