संसद में बुधवार को दूर संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अपने एक बयान में कहा के सरकार द्वारा चलाए जाने वालि टेलीकॉम कंपनी BSNL को 2018-19 के दौरान है 14,202 करोड़ रुपए के नुकसान और 19,308 करोड़ रुपये के रिवेन्यू की गिरावट के साथ देखा गया.
सार्वजनिक क्षेत्र की फर्म का अंतिम नुकसान ₹4859 करोड़ साल 2015 -2016, ₹4793करोड़ साल 2016 -2017, ₹7993करोड़ साल 2017 -2018 का दर्ज किया गया है. अब सवाल आखिर ये उठता है के सरकार इस कंपनी को बचाने के लिए क्या कदम उठा सकती.
अपने एक बयान में रवि शंकर प्रसाद ने कहा मोबाइल सेगमेंट में भयंकर प्रतिस्पर्धा, उच्च कर्मचारी लागत और डेटा केंद्रित दूरसंचार बाजार में 4G सेवाओं (कुछ जगह को छोड़कर) की अनुपस्थिति के कारण बीएसएनएल के नुकसान के मुख्य कारण हैं.
वहीँ दूसरी तरफ Jio के 2016 में बाजार में आने के बाद BSNL के रिवेन्यू में गिरावट देखि गयी.
कंपनी का राजस्व लगभग 19,308 करोड़ रुपए साल 2018-2019आंका गया है. वहीँ साल 2017-2018 में कंपनी का रिवेन्यू 25071 करोड़ रुपए और 31533 करोड़ रुपए साल 2016-2017 में आँका गया.
प्रसाद ने हाल ही में कहा कि बीएसएनएल (BSNL) और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड(MTNL) को पेश किए जाने वाले रिवाइवल पैकेज पर एक कैबिनेट नोट अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा, जिसका उद्देश्य पुनर्वास के माध्यम से उन्हें अधिक प्रतिस्पर्धी और पेशेवर बनाना होगा।