दो प्यार करने वालों को ब्रेकअप शब्द ही हिलाकर रख देता है. ब्रेकअप का दौर काफी दर्द भरा होता है. जिस रिश्ते को बनाने में आपने कोई कसर नही छोड़ी फिर भी रिश्ता नही बच पाया तो दर्द होना भी लाजमीं है. कीमती वक्त और अटूट विश्वास के बदौलत बना रिलेशनशिपजब अपने ही आंखो के सामने चूर-चूर होता है तोउस असहनीय पीड़ा को झेल पाना बहुत हीमुश्किल होता है. इसी दौरान एक वक्त ऐसा भी आता है कि लोग अपने खोए हुए प्यार को फिर से पाना चाहते हैं. अपने प्यार को फिर से पाने के लिए ज्यादातर लोग एक जैसी ही गलतियां करते हैं. आइए आपको उन परहेजों के बारे में बताते है जिन्हे ब्रेकअप के टाईम करने चाहिए…
ब्लॉक करने से बचे :
ब्रेकअप होने के बाद अक्सर लोग गुस्से में आ जाते है. और इसी गुस्से के आग में आप अपने रूठे पार्टनर को ब्लॉक कर देते है. आपकी इस हरकत से उनकी नाराजगी और बढ जाती है. इस प्रकार आप संभावित उस मौके को भी गंवा बैठते हैं जो शायद आपके हक में हो सकता है.
लास्ट सीन ऑन रखे :
ब्रेकअप के बाद आपको लास्ट सीन जरूर ऑन रखना चाहिए. आपको व्हॉट्सअप पर बेवक्त एक्टिव देखकर सामने वाला इंसान रिसपॉन्स करने पर मजबूर हो जाएगा. इस वक्त लास्ट सीन को बंद रखना आपकी सबसे बड़ी बेवकूफी होगी.
पुरानी यादों की मेमोरी हटाएं :
ब्रेकअप जैसी परेशानी से आपको मजबूती से सामना करना होगा. परिस्थितियों को सुलझने के लिए आप उनकी तस्वीरों या पुरानी चीजों से दूरी बनाने की कोशिश करें. उनकी पुरानी यादों को तस्वीरो में जिंदा रखने की कोशिश आपकी परेशानियों को और बढाएंगे.
डिजिटल मीडिया पर न करें स्टॉक :
ब्रेकअप के बाद जो लोग अपने एक्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्टॉक करने की कोशिश करते हैं, वे सिर्फ अपने कीमती समय को बर्बाद कर रहे हैं. ऐसे वक्त में इंस्टाग्राम या फेसबुक पर एक्स को स्टॉक करने की बजाए खुद को कामयाब बनाने के बारे में सोचें तो बेहतर होगा.