दिल्ली विश्वविद्यालय की कटऑफ 99% तक पहुँची

गुरुवार देर रात दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रैजुएट कोर्सेज के लिए अपनी पहेली कटऑफ जारी की. हिन्दू कॉलेज की कटऑफ सबसे अधिक रही. हिन्दू कॉलेज ने अपने पोलिटिकल साइंस प्रोग्राम कोर्स के लिए 99%की कटऑफ जारी की. वहीं दूसरी ओर लेडी श्री राम कॉलेज ने 98.75के साथ दूसरी अधिकतम कटऑफ अपने बी ए प्रोग्राम और साइकलॉजिकल ऑनर्स के लिए जारी की. हिंन्दू कॉलेज ने अपने साइंस कोर्सेज के लिए भी कटऑफ अधिक रखी है.

दाखिले के नियमानुसार विद्यार्थीओं को कटऑफ के हिसाब से अपना कोर्स चुनना होगा और उसी के आधार पर कॉलेजों का चयन कर सकेंगे. दाखिले की प्रक्रिया के लिए उन्हें महत्चपूर्ण दस्तावेज और दाखिला पंजीकरण पर्ची अपने साथ रखनी होगी. पिछले साल भी हिन्दू कॉलेज की ही कटऑफ सबसे अधिक रही थी.

पिछले साल भी उन्होंने अपने बी ए प्रोग्राम कोर्स के लिए 98.75%की कटऑफ रखी थी. दूसरी सबसे अधिकतम कटऑफ रही थी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स की. उन्होंने अपने बी ए इन जॉर्नलिस्म और बी ए ऑनर्स कोर्स के लिए 98.5% की कटऑफ जारी की थी.

पहेली कट ऑफ के बाद दाखिला बची हुई सीटों पर निर्भर होगा. उसके बाद दूसरी और फिर तीसरी कट ऑफ जारी की जाएगी. 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय का गठन हुआ था. यह भारत के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है. दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत 77 कॉलेज आते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *