#ENGvAUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी करो या मरो की लड़ाई

विश्व कप क्रिकेट 2019में मंगलवार 25जनवरी को एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. दरअसल इंग्लैंड की टीम यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है. छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है.

बता दें कि आज का यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3बजे से शुरू होगा. इंग्लैंड को पिछले मैच में श्रीलंका ने 20से हराकर उसके लिए खतरे की घंटी बजा दी है. दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ टीम इंडिया के खिलाफ मैच गंवाया. दोनों टीमें काफी समय बाद मुकाबले के लिए उतरेंगी.

टीम : इंग्लैंड : इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *