ये सील मछली इंसानों की तरह गा सकती है ट्विंकल ट्विंकल लिटल स्टार

आपने तोते को गाते हुए जरुर देखा होगा या सुना होगा लेकिन किसी मछली को बच्चो की तरह कविता ट्विंकल ट्विंकल गाते नहीं सुना होगा. सुनने मे थोड़ा अजीब है लेकिन यह मछली इंसानों की तरह गा सकती है. सील मछली का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्कॉटलैंड के आनुसंधनकर्ताओं का कहना है की ये धूसर रंग वाली सील मछली इंसानी आवाज में ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार जैसे धुनों की नक़ल कर सकती है. यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंडयज के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन सीलों को लोकप्रिय धुनों के हिस्से की नक़ल करते हुए दिखाया है.

इस अध्यन ने अनुसंधानकर्ताओं को वोकल लर्निग और इंसानी भाषा के विकास को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया. इस अनुसंधान में यह निकल कर सामने आया की बोलने में होने वाली परेशानियों के अध्यन में भी धूसर रंग वाली यह सील मछली महत्वपूर्ण साबित हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *