#PMInLokSabha: कांग्रेस पर PM मोदी का तंज- ‘आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आप जड़ों से उखड़ गए हैं’

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.पीएम मोदी ने कहा कि कुछ नेता कहते हिं कि वो उनकी बराबरी कभी नहीं कर पाएंगे. पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि हम किसी की लकीर छोटी करने के लिए नहीं सोचते बल्कि उनकी लकीर से ज्यादा बड़ी लकीर खीचने में अपना जीवन खफा देते हैं.

पीएम ने कहा, आपकी ऊंचाई, आपको मुबारक हो, क्योंकि आप इतने ऊंचे चले गए कि आपको जमीन दिखाई देनी बंद हो गई है, आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि आप जड़ों से उखड़ गए हैं, आप इतने ऊंचे चले गए हैं कि जो जमीन पर है वो आपको तुच्छ दिखता है, आपका और ऊंचा होना मेरे लिए अत्यंत संतोष का विषय रहा है.

आपकी ऊंचाई आपको मुबारक, आप इतने ऊंचे चले गए कि जमीन दिखाई देनी बंद हो गई, आप जड़ों से उखड़ गए, जमीन पर की चीज आपको तुच्छ दिखाई देने लगा। हमारा सपना ऊंचा होने का नहीं, जड़ों से जुड़ने का हैः पीएम @narendramodi
Lok Sabha TV (@loksabhatv) June 25, 2019

नरेंद्र मोदी ने कहा, इस प्रतियोगिता में हम हैं ही नहीं, इसलिए जिस स्पर्द्धा में हम हैं ही नहीं उसमें हम आपको सिर्फ शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसलिए और उंचे, और उंचे और ऊंचे…

आपको बता दें कि पीएम मोदी पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने विवादित बयान दिए थे. इंदिरा गांधी से पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि कहां मां गंगा, कहां गंदी नाली. अधीर रंजन चौधरी की इस टिप्पणी पर बीजेपी सांसद भड़क गए.जिसके बाद अधीर रंजन ने अपने इस बयान के लिए माफ़ी मांगते हुए कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पीएम मोदी पर टिपण्णी नहीं की थी, अगर पीएम को उनकी कही हुई बाट सही नहीं लगे तो वो उसके लिए माफ़ी मांगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *