नेहरु के बहाने आजाद ने PM मोदी को मारा ताना, कहा- प्रज्ञा पर एक्शन क्यों नहीं

एक बार फिर से प्रज्ञा ठाकुर के ऊपर सियासत गरमा गयी है. कांग्रेस नेता गुलाम अजाद नकवी ने इसपर बीजेपी पर हमला किया है. नकवी का कहना है कि जहाँ एक तरफ बीजेपी गाँधी जी के 150वीं जयंती मना रही है तो वहीँ दूसरी तरफ बापू के हत्यारे की सार्वजनिक तारीफ़ करने वाले के ऊपर कोई कार्यवाई नहीं कर रही है

गुलाम नबी आजाद ने कहा, इस साल हम बापू का 150वां जन्मदिन मना रहे हैं, ये गौरव की बात है…साथ ही साथ मुझे अफसोस होता है कि जिस साल हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं उसी साल सत्ताधारी पार्टी से कुछ ऐसे सांसद चुनकर आ रहे हैं, जो गांधी के हत्यारों की सराहना कर रहे हैं…एक कैंडिडेट ने कहा कि जिस शख्स ने बापू को मारा वो देशभक्त था…उस शब्द को दोहराते हुए मेरी जुबान जल जाएगी. बीजेपी का कैंडिडेट ये कहे कि गांधी को मारने वाला देशभक्त था…मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत है कि आपको उसी वक्त पार्टी से उसे डिसमिस कर देना चाहिए था…और कहना चाहिए था कि ये हमारा कैंडिडेट नहीं है.

आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से सांसद हैं और उन्होंने कांग्रेस के नेता दिगिजय सिंह को मात दी है. लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने यह बयान दिया था जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि ऐसा बयान देने वालों को वो मन से कभी माफ़ नहीं कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *