अयोध्या में हुए आतंकी हमले के लिए आज प्रयागराज की विशेष अदालत ने चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है , वहीँ एक को बरी कर दिया गया है.
5 जुलाई 2005 में हुए आतंकी हमले में 2 लोगों की मौत हो गयी थी. प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में यह फैसला सुनाया गया है. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज SC/ST दिनेश चंद्र ने की है.
मालूम हो कि 5 जुलाई 2005 में हुए आतंकी हमले में दो लोग मारे गए थे, तो वहीं कुछ सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए थे.
5 जुलाई 2005 को हुआ ये हमला तब हुआ था जब रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कॉम्पल्केस पुख्ता सुरक्षा में था. लेकिन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने इसे निशाना बनाया. सभी आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में घुसे थे.