न्यायालय लीड मेडिकल आरक्षण
नयी दिल्ली चार जून शैक्षणिक वर्ष 2019-20में पीजी मेडिकल और दंत चिकित्सा के पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश में छात्रों को आ रही कठिनाइयों के लिये महाराष्ट्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुये उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उसे 14जून तक अंतिम दौर की काउंसलिंग पूरी करने का निर्देश दिया।
नयी दिल्ली, चार जून बसपा और सपा के बीच चुनावी गठबंधन फिलहाल खत्म होने के संकेत देते हुये बसपा अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपने बलबूते लड़ेगी और इसकी प्रमुख वजह राजनीतिक विवशता है।
पटना, 04जून केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक ही सीट दिए जाने की पेशकश के बाद से जदयू-भाजपा के संबंधों में खटास के बीच महागठबंधन के घटक राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति नरम रूख अपनाते हुए कहा है कि उनकी पार्टी को किसी से एलर्जी नहीं है और सभी :गैर भाजपाई दलों: को मिलकर भाजपा को पछाड़ना है ।
ईटानगर/नयी दिल्ली, चार जून भारतीय वायु सेना के रूस निर्मित एएन-32विमान को तलाशने के अभियान में मंगलवार को भारतीय नौसेना के लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान को तैनात किया गया। एएन-32सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के मेंचुका के पास लापता हो गया था।
बीजिंग, चार जून चीन में लोकतंत्र के समर्थन में 30साल पहले थियानमेन चौक पर हुए प्रदर्शन के दमन की बरसी गहरी चुप्पी और अतिरिक्त सुरक्षा के बीच मनायी जा रही है।
संयुक्त राष्ट्र, चार जून भारत ने विश्व साइकिल दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक को खत्म करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक निकाय के प्रयासों में शिरकत की।
साउथम्पटन, चार जून दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के अगुआ डेल स्टेन कंधे की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण विश्व कप से बाहर हो गये हैं।
साउथम्प्टन, चार जून एक अरब से अधिक देशवासियों की उम्मीदों का सरमाया लेकर विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के सबसे अहम सफर का आगाज बुधवार को विश्व कप में लगातार दो हार से बेजार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेंगे ।
नयी दिल्ली, चार जून मोदी 2.0सरकार अपना पहला बजट पेश करने की तैयारी कर रही है और ऐसे में सोमवार से वित्त मंत्रालय में क्वैरंटाइन लागू हो जाएगा जिसके तहत बजट बनाने में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों पर बाहरी लोगों से संपर्क पर पाबंदी लगा दी गयी है। यह पाबंदी पांच जुलाई को बजट पेश होने तक लागू रहेगी।
मुंबई, चार जून बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स मंगलवार को उच्चस्तर पर निकली मुनाफा वसूली के दबाव से 184अंक नीचे आ गया। व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी अब तक के सर्वोच्च स्तर से 67अंक लुढ़क गया।