हम अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से संतुष्ट है: एनगिडी

विश्व कप के पहले मैच में बड़ी हार झेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने कहा कि टीम अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से संतुष्ट है क्योंकि गेंदबाजों ने इंग्लैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

द ओवल में गुरुवार को खेले गये विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड से 104की करार शिकस्त झेलनी पड़ी।

टास जीत कर गेंदबाजी का फैसला करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अच्छी गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को आठ विकेट पर 311रन पर रोक दिया। टीम हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए 207रन पर आउट हो गयी।

एनगिडी ने कहा, हमें लगा था कि हम उन्हें 300रन के अंदर रोक देंगे। उन्होंने हालांकि 311रन बना लिए लेकिन वह भी कोई ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं था।

अपने पहले चार ओवरों में 27रन लुटाने वाले एनगिडी ने कहा कि शुरूआत वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि इंग्लैंड को 350रन का स्कोर खड़ा करने से कैसे रोका जाए।

उन्होंने कहा, मैं शुरूआत के ओवरों में अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से निराश था। शायद मैं जरूरत से ज्यादा सोच रहा था। हम यह सोच रहे थे कि उन्हें 350रन बनाने से कैसे रोक सकते हैं।

एनगिडी ने कहा, पावर प्ले में हमें कुछ मौके मिले लेकिन हम उन मौको को भुना नहीं पाये। फिर मैंने विकेट के अनुसार गेंदबाजी शुरू किया। धीमी गेंद फेंकने से फायदा हो रहा था और मैंने ऐसा ही किया।

एनगिडी ने 66रन खर्च कर तीन विकेट लिये जिसमें बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली का विकेट शामिल है।

दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ है जो रविवार को खेला जाएगा।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *