जम्मू-कश्मीर के पुलवामा एनकाउंटर में दो आतंकि ढेर, अनंतनाग में मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग में सुरक्षाबलों का आतंकियों से एनकाउंटर चल रहा है. पंजगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, जबकि 2से 3आतंकियों के अभी भी इलाके में छुपे होने की खबर है. वहीं अनंतनाग में देहरूना गांव में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर चल रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा के पंजगाम इलाके में रात करीब दो बजे एनकाउंटर शुरू हुआ था. इस इलाके से एनकाउंटर के बाद मारे गए आतंकियों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें से एक आतंकी की पहचान शौकत अहमद डार के रूप में हुई है जो पिछले चार सालों से पुलवामा इलाके में सक्रिय था. सेना के जवान औरंगजेब की बर्बर्ता से की गई हत्या में भी इसका हाथ बताया जा रहा है. वहीं, दूसरे आतंकी पहचान अभी तक जाहिर नहीं की गई है.

बता दें कि घाटी में पिछले तीन दिनों में सेना ने अबतक 8आतंकियों को ढेर कर दिया है. परसों पुलवामा और शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे. वहीं एक जवान शहीद हो गया और एक आम नागरिक की भी जान चली गई. पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 3आतंकवादी और शोपियां मुठभेड़ में भी तीन आतंकी मारे गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *