लोकसभा चुनाव की अंतिम चरण के मतदान को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज यानि गुरुवार को गोरखपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह विपक्षियों पर जमकर बरसे वहीं, उन्होंने जाकिर नाइक का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी राज में भारत आने से डरता है जाकिर नाइक.
बीजेपी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर हैंडल के जरिए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि जाकिर नाइक की प्रेरणा से हुए आतंकी हमले में श्रीलंका में सैकड़ों लोग मारे गये। वो मोदी सरकार में तो भारत आने से डरता है। लेकिन उसे कांग्रेस पर इतना भरोसा है कि राहुल बाबा एंड कंपनी सरकार में आई, तो उसे नहीं पकड़ेगी.