माले गांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी का क्या है गोडसे कनेक्शन?

राकांपा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर भाजपा पर बृहस्पतिवार को हमला किया और कहा कि अब लोग इस पार्टी का असली चेहरा देख सकते हैं।

राकांपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सफाई मांगी कि क्या महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे को वह देशभक्त मानते हैं जैसा कि प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है?

महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्विटर पर लिखा, महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर बचाव कर रही हैं और उसे देशभक्त कहा जा रहा है। लोग अब भाजपा का असली चेहरा देख सकते हैं।

राकांपा महासचिव जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी ठाकुर उसी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं जिससे आतंकवादी गोडसे का नाता था।

उन्होंने कहा, मोदी ने पूरी दुनिया के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे सिर झुकाया था। अब उन्हें न केवल देश को बल्कि दुनिया को बताना चाहिए कि क्या गोडसे देशभक्त था।

प्रज्ञा ठाकुर ने मध्य प्रदेश के एक समाचार चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि गोडसे देशभक्त था और देशभक्त रहेगा। वह गोडसे पर अभिनेता-नेता कमल हासन की एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *