भोपाल की लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने वाले बयान पर जीवीएल नरसिम्हा राव ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी की इस बयान से हम सहमत नहीं हैं, हम इसकी निंदा करते हैं. इस बयान को लेकर पार्टी उनसे स्पष्टीकरण मांगेगी. उन्हें इस बयान के लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए.
GVL Narasimha Rao, BJP on Pragya Singh Thakurs statement Nathuram Godse was, is & will remain a deshbhakt: BJP does not agree with this statement, we condemn it. Party will ask her for clarification, she should apologise publicly for this statement. pic.twitter.com/yBEs8nQoWW
ANI (@ANI) May 16, 2019
आपको बता दें, साउथ के अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने दो दिन पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एक विवादित बयान दिया था. दरअसल, कमल हासन ने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकी बताया था.
जिसपर आज मीडिया द्वारा पुछे गए एक सवाल के जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बता दिया जिसके बाद विपक्ष की सियासी गलियारियां सुलग उठी है. अब यह देखना लाजमी होगा कि इस बयान से सुलगी चिंगारी अब कहा जाकर खत्म होती है.