बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बालाकोट हमले के बाद राहुल बाबा के गुरु सैम पित्रोदा ने कहा कि कुछ लड़कों की गलती थी तो आतंकवादियों पर बम क्यों गिराए, उनसे बातचीत करनी थी।
मैं राहुल बाबा को कहना चाहता हूं कि कान खोल के सुन लो, वहां से गोली आएगी तो यहां से गोला दागा जाएगा.
शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राहुल बाबा एंड कंपनी को आप रोने दो, आप फिर से मोदी जी को लाइए। अभी तो असम से शुरुआत की है, हम कलकत्ता से कच्छ तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिए को देश के बाहर निकालने का काम करेंगे.