पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी की फोटोशॉप तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी युवा मोर्चा की महिला नेता प्रियंका शर्मा ने अपनी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.
सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी और जस्टिस संजीव खन्ना की अवकाश पीठ आज को इस याचिका पर सुनवाई करेगी.
प्रियंका पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की उस तस्वीर पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी का चेहरा चिपकाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है जो न्यूयॉर्क के मेट गाला के दौरान खींची गई थी.