मायावती का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा- RSS ने छोड़ा साथ, छूट रहे मोदी के पसीने

लोकसभा चुनाव की लड़ाई का आखिरी पड़ाव आर-पार की जंग के साथ आगे बढ़ रहा है. सातवें चरण में 59 सीटों पर मतदान है.

इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. मायावती ने कहा कि स चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है. आरएसएस ने भी मोदी का साथ छोड़ दिया है. क्योंकि इस चुनाव में हमें आरएसएस के स्वयंसेवक झोला लेकर नजर नहीं आते हैं. उन्हें जनविरोध का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए मोदी के पसीने छूट रहे हैं.

BSP Chief Mayawati: PM Modis government is losing this election, it appears that even RSS has stopped supporting them. In view of unfulfilled election promises & the public agitation, their swayamsevaks are not being seen putting in the work, it has made Shri Modi nervous. pic.twitter.com/u5EFsCITDD
ANI UP (@ANINewsUP) May 14, 2019

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा कि चुनाव के दौरान रोड शो और मंदिरों में जाना फैशन बन गया है, चुनाव आयोग को इसे प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ना चाहिए.

आपको बता दें कि मायावती और अखिलेश यादव को आज सलेमपुर में चुनावी सभा को भी संबोधित करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *