पश्चिम बंगाल से खाली हाथ लौटने के बाद आज कोलकाता में अमित शाह का रोड शो

बंगाल में रैली के लिए अनुमति नहीं मिलने के बाद खली हाथ लौटे अमित शाह आज कोलकाता में रैली करेंगे.लेकिन वहीँ दूसरी ओर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दक्षिण कोलकाता में रैली करने की इजाजत नहीं मिली है.

शाह का रोड शो आज शाम 4 बजे कोलकाता के धर्मतल्ला से विवेकानन्द के आवास तक होगा. रोड शो 7 किमी लंबा होगा.

गौरतलब है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल में रैली करने पहुंचे अमित शाह को ममता सरकार ने रैली करने की अनुमति नहीं दी जिसकी वजह से शाह की रैली रद्द करनी पड़ी. हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि बीजेपी ने कम लोगों के आने की आशंका के कारण रैली रद्द की है.

इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने दावा किया कि ममता सरकार ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को जाधवपुर में उतरने और जनसभा को संबोधित करने की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण शाह की इस लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित रैली रद्द करनी पड़ी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *