लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं जहां पीएम मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर शाब्दिक बाण छोड़ते नज़र आये. पीएम मोदी ने कहा-
विज्ञान की शक्ति और राजनीति की इच्छाशक्ति से क्या हो सकता है, आज का दिन यानी 11 मई इस बात का जीता जागता सबूत है.
21 साल पहले आज ही का वो दिन था, जब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था, ऑपरेशन शक्ति को सफलतापूर्वक पूरा किया था। मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया।
इस परीक्षण से ये साफ हो गया कि भारत के पास इतना बड़ा सामर्थ्य पहले से था लेकिन वाजपेयी सरकार से ठीक पहले की सरकार में वो हिम्मत नहीं थी कि ऐसा कर सके.
ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि तब हासिल होती है, जब राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि हो। तभी आपमें परमाणु परीक्षण जैसे बड़े फैसले करने की हिम्मत पैदा होती है। तभी आप अंतरिक्ष में भी मिशन शक्ति की हिम्मत दिखाते हैं.
उन्होंने कहा- एक मजबूत सरकार ही मजबूत देश की कल्पना सुनिश्चित कर सकती है कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा।
जब भी देश में महामिलावटी सरकार होती है तो वो राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है। याद कीजिए जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, समाजवादी पार्टी मंत्रिमंडल में थी, तब इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था?
देश घोटालों से घिर गया। देश का नाम दुनिया भर में बदनाम हुआ, लेकिन वो कहते रहे- हुआ तो हुआ। सत्ता के गलियारों पर दलालों ने कब्जा कर लिया, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाने वाले देश को आगे बढ़ाने के लिए बड़े फैसले नहीं ले पाए और कहते रहे- हुआ तो हुआ।
कांग्रेस ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया, देश की उम्मीदों को तोड़ा और ताल ठोक कर कहते रहे हुआ तो हुआ। जब राष्ट्रहित के बजाय, सिर्फ अपने परिवार का हित सर्वोपरि होता है, तो यही अहंकार, यही घमंड बोलता है हुआ तो हुआ।
जब जनता जाग जाती है, जब वो इस अहंकार को पहचान जाती है तो हुआ तो हुआ कहने वालों को हवा हो जावो-हवा हो जाओ कहने की हिम्मत जनता में होती है
यूपी के रॉबर्ट्सगंज में पीएममोदी ने कहा कि देश को मजबूत बनाने का उनका तरीका क्या होगा, आतंकवाद से वो कैसे निपटेंगे, नामदार हों, बहन जी हों या बबुआ जी, वो आपको इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। अब ये भी शुरू किया है कि मोदी की क्या जाति है। इस देश के गरीबों की जो जाति है, वो मेरी जाति है.
अब आपके इस चौकीदार ने चुपचाप बैठ कर मार खाने की नीति को बदल दिया है। अब भारत आतंकियों के घर में घुसकर मारता है.
सरदार पटेल अगर देश के प्रधानमंत्री होते तो देश के किसानों की स्थिति कुछ और होती। हमने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई तो ये लोग उसका भी विरोध करने लगे.