दिल्ली लोकसभा चुनाव की मतदान से ठीक एक दीन पहले आम आदमी पार्टी (आप) पर उन्हीं के उम्मीदवार के बेटे ने टिकट बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप वेस्ट दिल्ली से आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलबीर जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने लगाया है। उदय का दावा है कि आम आदमी पार्टी और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनके पिता से टिकट के बदले 6 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, बलबीर ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है।
बलबीर के बेटे उदय ने इंटरव्यू में कहा कि मुझे मेरे पिता ने खुद यह बात बताई थी। मैंने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया था। उदय की मानें तो पिता बलबीर ने उन्हें पढ़ाई के लिए पैसे देने से मना कर दिया था और टिकट के लिए केजरीवाल को पैसे दे दिए।
#WATCH Aam Aadmi Partys West Delhi candidate, Balbir Singh Jakhars son Uday Jakhar: My father joined politics about 3 months ago, he had paid Arvind Kejriwal Rs 6 crore for a ticket, I have credible evidence that he had paid for this ticket. pic.twitter.com/grlxoDEFVk
ANI (@ANI) May 11, 2019
उदय ने आप पार्टी को चैलेंज करते कहा, वह सबूत दिखाएं कि मेरे पिता पहले से आप का हिस्सा थे या अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। मेरे पिता ने कुल 3 महीने पहले राजनीति जॉइन की थी। पहले वह किसी संगठन या आंदोलन का हिस्सा नहीं रहे। बेटे ने आगे कहा, मेरे पिता ने मुझे बताया था कि वह टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये दे रहे हैं जो सीधा केजरीवाल और गोपाल राय को दिया जाना है। उदय ने आगे दावा किया कि उनके पास अपनी बात साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं।
हालांकि, इस आरोप के बाद आप विधायक ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि मैं आरोपों की निंदा करता हूं। मैंने अपने बेटे के साथ अपनी उम्मीदवारी के बारे में कभी चर्चा नहीं की। मैं उनसे बहुत कम ही बोलता हूं। शादी के छ: महिने में ही पत्नी से तलाक हो गई थी और तब से मेरा लड़का अपनी मां के साथ ही रहता है.
Balbir Singh Jakhar, AAP candidate from West Delhi: He stays at his maternal parents home from the time of his birth and I divorced my wife in 2009. She stayed with me for only 6-7 months. His custody was granted to my wife after the divorce. https://t.co/hHbhXq0Gxr
ANI (@ANI) May 11, 2019
Balbir Singh Jakhar, AAP candidate from West Delhi on his son Udays allegation that his father paid Arvind Kejriwal Rs 6 crore for a ticket: I condemn the allegations. I have never discussed with my son anything about my candidature. I speak to him very rarely. pic.twitter.com/FEt0fJLFZH
ANI (@ANI) May 11, 2019
उदय ने मीडिया के सामने आकर अपने पिता पर आरोप लगाने के दौरान कहा, मुझे नहीं पता कि इस इंटरव्यू के बाद मेरे साथ क्या होगा। मुझे घर में घुसने दिया जाएगा या नहीं। लेकिन भारत का नागरिक होने के साथ-साथ एक बेटा होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि कुछ सच सबके सामने आएं।
बेटे उदय ने बलबीर पर एक अन्य बड़ा आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि पिता यह पैसा 1984 सिख दंगों में सजा पाए कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और यशपाल को बाहर निकालने के लिए भी इस्तेमाल करने को तैयार थे। बता दें कि सिख दंगों में सज्जन कुमार को उम्रकैद और यशपाल को फांसी की सजा सुनाई गई है।
बेटे के आरोपों पर जब बलबीर जाखड़ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी बातों पर उन्हें हैरानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटा उदय फिलहाल उनके साथ नहीं रहता। बता दें कि इस सीट पर बलबीर की टक्कर भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से है।