यूपी के गाजीपुर में पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा- कांग्रेस और इसके महामिलावटी दोस्तों ने सिर्फ तीन शब्दों पर देश चलाया है- ये है हुआ तो हुआ.
परिवारवाद के मुद्दे को हाइलाईट करते हुए पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमेशा सिर्फ अपने परिवारों के विकास के बारे में ही सोचा है। राष्ट्र के विकास पर ध्यान देने की इन्होंने कभी नहीं सोची. कांग्रेस, सपा और बसपा ने हमेशा सिर्फ अपने परिवारों के विकास के बारे में ही सोचा है।
राष्ट्र के विकास पर ध्यान देने की इन्होने कभी नहीं सोची, पूरे चुनाव के दौरान सपा बसपा वाले मेरी जाति को लेकर हमले करते रहे हैं। मैं पिछड़ी जाति में पैदा जरूर हुआ, लेकिन देश के हर पिछड़े को, हर गरीब को, अगड़ा बनाने के लिए दिन-रात प्रयास कर रहा हूं.
वहीं, उन्होंने अलवर रेप का मुद्दा उठाते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अलवर में एक दलित बेटी के साथ दो हफ्ते पहले कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया, लेकिन उन दरिंदों को पकड़ने की बजाय वहां की पुलिस, कांग्रेस सरकार इस केस को ही छिपाने-दबाने में जुट गई
राजस्थान में भी चुनाव थे इसलिए वहां की कांग्रेस सरकार उस बिटिया को न्याय दिलाने के बजाय चुनाव बीतने का इंतजार करती रही। यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है