अमेरिकी नौसेना के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचेंगे।
रिचर्डसन दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
उनका भारत दौरा 12 मई से 14 मई तक होगा। भारत की उनकी यह दूसरी यात्रा है।
अमेरिकी नौसेना ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सूचनाएं साझा करने और उनके आदान-प्रदान के महत्व पर जोर देकर दोनों नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।
रिचर्डसन ने कहा, मैं इस यात्रा का इंतजार कर रहा हूं।
बयान में कहा गया है कि अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी नौसेना के प्रमुख, भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और नौसेना, सेना और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से मिलेंगे।
भाषा